भोपाल: MP BJP 5th List 2023 PDF विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जीत तय करने के लिए जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सियासी सरगर्मी के बीच कल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 88 प्रत्याशियों का नाम है। वहीं, पहली सूची में पार्टी ने 144 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसी कड़ी में भाजपा ने भी आज अपनी पांचवी सूची जारी कर सकती है।