MP Board Re-exam Date 2026: 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, जानें कैसे करें आवेदन?
MP Board Re-exam Date 2026: 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, जानें कैसे करें आवेदन?
MP Board Re-exam Date 2026 | Photo Credit: IBC24
- 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर
- एमपी बोर्ड की दूसरी परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी
- 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है स्टूडेंट
भोपाल: MP Board Re-exam Date 2026 10 वीं और 12 वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board)ने छात्रों को राहत देते हुए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश भी जारी कर दिया है।
MP Board Re-exam Online Form जारी आदेश में लिखा है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आवेदन भरने हेतु पत्र क्रमांक 4535-4536/प.स./2026, भोपाल दिनांक 23.04.2026 जारी किया गया था. जिसके अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन भरने की सुविधा प्रदान की गई थी। छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुये ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु दिनांक 04 मई 2026 तक तिथि में वृद्धि की जाती है।
फेल के साथ पास छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा
नई व्यवस्था के अनुसार, जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना जरूरी होगा। वहीं, जो छात्र पास हो चुके हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए स्वेच्छा से किसी भी विषय की परीक्षा दे सकते हैं। इससे छात्रों को अपने करियर के लिए बेहतर अंक हासिल करने का मौका मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन (MP Board Re-exam Online Form)
द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सात दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पूरी की जाएगी, जहां निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म भरा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन अब 4 मई 2026 तक
माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बढ़ाई आवेदन की तिथि@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh@JansamparkMP @udaypratapmp pic.twitter.com/YxrYZwEwdL
— School Education Department, MP (@schooledump) May 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 198 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं जल्द करें आवेदन
- Ajay Rai Health Update: अचानक बिगड़ी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें उन्हें क्या हुआ?
- CG Train Cancelled List: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! कल से लगातार इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

Facebook


