10th-12 board Exam Rules: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले नियमावली में होगा बड़ा बदलाव, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा विधेयक
10th-12 board Exam Rules: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले नियमावली में होगा बड़ा बदलाव, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा विधेयक

10th-12th Board Exam/ Image Credit: IBC24
भोपाल: 10th-12 board Exam Rules: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले बोर्ड परीक्षा अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने 11वीं में मैथ्स लेने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए एक नया निर्देश जारी किया था।
10th-12 board Exam Rules: मिली जानकारी के अनुसार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नियमावली में जल्द ही बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि नए नियमों के अनुसार अब केंद्राध्यक्ष भी मोबाइल नहीं रख पाएंगे। वहीं, अगर इन नियमों का उल्लंघन किया गया तो केंद्राध्यक्ष को 10 साल की सजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार शीतकालीन सत्र में इस नए विधेयक को प्रस्तुत करेगी।
इससे पहले बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी करते हुए 11वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई करने की चाह रखने वाले 10वीं के छात्रों के लिए नया नियम लागू किया था। जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में बेसिक मैथमेटिक्स चुनने वाले और कक्षा 11वीं में मैथमेटिक्स की पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक छात्रों को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। छात्रों को न सिर्फ एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, बल्कि उसे पास भी करना होगा। बोर्ड ने बताया है कि छात्रों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं में और 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं में बेसिक मैथमेटिक्स और स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स को चुनने का विकल्प होगा।
गौरतलब है कि इस बार एमपीबीएसई ने लगभग छह महीने पहले ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया था। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 2025 फरवरी माह में होंगी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2025 तक चलेंगी। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक होंगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: 10th-12 board Exam Rules: MP Board Will Change Rules
भोपाल
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm