MP Defence and Aerospace Plant News: इस जिले में बनेगा डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट, सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया भूमिपूजन, इन विकासकार्यों की भी दी सौगात

MP Defence and Aerospace Plant News: सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का भूमिपूजन किया।

MP Defence and Aerospace Plant News: इस जिले में बनेगा डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट, सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया भूमिपूजन, इन विकासकार्यों की भी दी सौगात

MP Defence and Aerospace Plant News/Image Credit: MP DPR

Modified Date: July 5, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: July 5, 2026 8:48 pm IST

MP Defence and Aerospace Plant News: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा मध्यप्रदेश तेज़ी से निवेश, उद्योग और रोजगार का विश्वसनीय केंद्र बन रहा है। मध्यप्रदेश आज सिर्फ़ एक विशाल औद्योगिक परियोजना का साक्षी नहीं, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के नए युग का उद्घोष कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्वदेश में निर्मित आधुनिक रक्षा उपकरणों के बल पर दुनिया के सामने अपनी सामर्थ्य का परिचय दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का डिफेंस सिस्टम बेहद मजबूत हो गया है। हमारी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा और मजबूत हो गई है। प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशीप में रक्षा उत्पादों का आयात करने वाला हमारा देश अब बीते कुछ ही सालों में रक्षा उत्पादों का निर्यातक बन गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में अब निजी क्षेत्र की भूमिका भी लगातार मजबूत हो रही है। भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने ग्वालियर-चंबल को संबल दिया है। आज ग्वालियर-चंबल रीजन रक्षा क्षेत्र, एविएशन, लॉजिस्टिक और आधुनिक उद्योगों में निवेश का हब बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शिवपुरी शहर के पोलोग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सीएम और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिवपुरी जिले के पाली में लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ग्रुप के अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का पूजा-अर्चना कर विधिवत् शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से शिवपुरी जिले के लिए करीब 211 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण एवं ई-भूमिपूजन भी किया। (MP Defence and Aerospace Plant News) इसमें 166.72 करोड़ रुपये की लागत के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 44.57 करोड़ रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 106 करोड़ रुपए की लागत से शिवपुरी जिले के करेरा, खनियांधाना और गणेश खेड़ा में नवनिर्मित सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यिमक भवनों का लोकार्पण कर स्कूल चलें अभियान को नई गति दी।

हमारी सरकार डेवलपमेंट की सरकार: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अनाउंसमेंट की नही डेवलपमेंट की सरकार है। पिछले 6 महीने में हमने मध्यप्रदेश में सेवा, संकल्प और सुशासन का नया अध्याय लिखा है। हमारी इन्वेस्मेंट फ्रेंडली नीतियों और सरल प्रक्रियाओं से मध्यप्रदेश देश में निवेश का नया और भरोसेमंद केन्द्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा यह अत्याधुनिक रक्षा उत्पादन केंद्र देश की सामरिक आवश्यकताओं की आपूर्ति करेगा। साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक, नवाचार और विनिर्माण क्षमता को भी नई गति देगा। इस डिफेंस प्रोडक्ट प्लांट में बनने वाले गोला बारूद और स्वदेशी मिसाइलें देश की सुरक्षा को और मजबूती देंगी, वहीं क्षेत्रीय युवाओं एवं जरूरतमंदों के लिए यहां करीब 4 से 5 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लघु रक्षा उत्पादन इकाइयों को नई पहचान मिलेगी और एक सुदृढ़ सप्लाई चेन विकसित होगी, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं में लैस यह प्लांट दक्षिण एशिया में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा मिसाइल इकोसिस्टम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा, जो देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक मजबूत आधार भी देगा। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में उद्योग, अधोसंरचना और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इससे वैश्विक स्तर की मेगा मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट्स (विशाल औद्योगिक परियोजना ईकाईयां) अब मधप्रदेश में स्थापित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह रक्षा उत्पादन केंद्र क्षेत्रीय विकास का नया अध्याय लिखेगा और भारत को रक्षा क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर एवं समर्थ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम ने की 4 किमी फोरलेन बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर शिवपुरी शहर में बढ़ते यातायात से हो रही कठिनाई के समाधान के लिए यहां करीब 120 करोड़ रुपये लागत से 14 किमी फोरलेन (सर्कुलर रोड) बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी शहर में उचित स्थान पर 108 फीट की शिव प्रतिमा की स्थापना के साथ यहां एक सुंदर टूरिज्म सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम सुपर स्पेशिलिटी सेंटर, सीटी स्कैन यूनिट एवं कार्डियोलॉजी यूनिट खोली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी जिले में सुभाषपुरा को नई तहसील बनाने, खोड़ में नया शासकीय महाविद्यालय खोलने एवं पिछोर विधानसभा क्षेत्र के वीरा में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) खोलने की घोषणा की। (MP Defence and Aerospace Plant News)  मुख्यमंत्री ने कहा कि करेरा से भितरवार से समोहा डैम तक पक्की सड़क बनाई जाएगी। जिले की एक विधानसभा क्षेत्र में फल सब्जी मंडी भी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक नया सांदीपनि विद्यालय बनाने तथा जिला अस्पताल शिवपुरी में बच्चों के उपचार के लिए 200 बिस्तरों का एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

देश के रक्षा उत्पादन नक्शे पर अब शिवपुरी का नाम भी : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह भारत का दौर है। आज हमारा भारत आंख झुकाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करता है। भारत की पहचान अब एक प्रगतिकारक, आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता भारत के रूप में हो रही है। मेक इन इंडिया, आत्मर्भिर भारत और डिफेंस कॉरिडोर जैसी दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप भारत डिफेंस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की सीमाओं को मजबूती देने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र और आकाश एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी की धरती पर आज अदाणी डिफेंस यूनिट का भूमिपूजन हो गया है। अब यहां विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अदाणी ग्रुप के ऑनर गौतम अदाणी ने मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। शिवुपरी में डिफेंस यूनिट की स्थापना अदाणी की उसी घोषणा के परिपालन में धरातल में किया गया एक प्रयास है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश का वह अनूठा प्रदेश है, जहां आने वाले निवेशकों का सिर्फ दिल ही नहीं, उनका विश्वास भी जीता जा रहा है। अदाणी ग्रुप के इस डिफेंस प्लांट के निर्माण से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि भारत के रक्षा उत्पाद मानचित्र में अब शिवपुरी जिले का नाम भी स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों की अथक मेहनत के बाद आज शिवपुरी में इस डिफेंस प्लांट की स्थापना यह बताती है कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के प्रति उद्योग जगत और निवेशकों का भरोसा दिनो-दिन बढ़ रहा है। शिवपुरी, ग्वालियर से कोटा एक्सप्रेस-वे, आगरा-मुम्बई एक्सप्रेस-वे सहित हर तरफ से देश से जुड़ा हुआ है। इससे यहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों को लाजिस्टिक्स की सभी सुविधाएं मुहैया हो जाती है, इसीलिए यह पूरा क्षेत्र निवेश का उभरता पावर हाऊस बनता जा रहा है। इस क्षेत्र में नई-नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अदाणी ग्रुप की यह इकाई भारत की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को सार्थक बनाने की बड़ी भूमिका निभाएगी। इससे शिवपुरी ही नहीं, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

दक्षिण एशिया के सबसे बड़े मिसाइल इकोसिस्टम की शुरूआत करने जा रहा है एमपी

अदाणी समूह से जीत अदाणी ने कहा कि मध्यप्रदेश आज रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दक्षिण एशिया के सबसे बड़े मिसाइल इकोसिस्टम की शुरूआत करने जा रहा है। यह अत्याधुनिक फैसिलिटी नेशनल डिफेंस के लिए रॉ मटेरियल से लेकर तैयार मिसाइलों तक का निर्माण एक ही परिसर में करेगी। (MP Defence and Aerospace Plant News)  मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के कुशल नेतृत्व तथा राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास पर दिए गए विशेष फोकस से मध्यप्रदेश देश की सबसे शक्तिशाली ग्रोथ स्टोरी के रूप में उभरा है।

विधायक देवेन्द्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से शिवपुरी में विकास एवं रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। अब हमारा जिला शिवपुरी भी तीव्र गति से विकास करेगा। कोलारस विधायक महेन्द्र यादव ने कहा कि अदाणी ग्रुप के द्वारा जो हमारे जिले में मिसाइलें बनेंगी तो हमारा जिला पूरे देश में जाना जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद थे ये दिग्गज

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र कुमार, विधायक पिछोर प्रीतम सिंह लोधी, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विधायक करेरा रमेश प्रसाद खटीक, अदाणी ग्रुप के ऑनर गौतम अदाणी के सुपुत्र जीत अदाणी, करण अदाणी, जसवंत जाटव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं लाड़ली बहनों सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान नई डिफेंस यूनिट पर केंद्रित एक आडियो-वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अदाणी डिफेंस एण्ड एयरोस्पेस प्लांट की प्रदर्शनी भी लगाई गयी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.