MP News: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का तोहफा! 36 करोड़ की लागत से बने कन्या विद्यालय भवन का लोकार्पण आज

Ads

MP News: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का तोहफा! 36 करोड़ की लागत से बने कन्या विद्यालय भवन का लोकार्पण आज

  •  
  • Publish Date - July 10, 2025 / 07:40 AM IST,
    Updated On - July 10, 2025 / 07:40 AM IST

MP News | Image Source | IBC24

HIGHLIGHTS
  • गुरु पूर्णिमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम,
  • सीएम मोहन यादव करेंगे कन्या विद्यालय भवन का लोकार्पण,
  • 36 करोड़ की लागत से बन है कन्या विद्यालय भवन,

भोपाल: MP News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। 36 करोड रुपए की लागत से बनकर भवन तैयार हो गया है।

Read More : Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: इन राशि वालों को आज मिलेगा गुरु पूर्णिमा का लाभ, प्राप्त होगा रुका हुआ धन, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

MP News: विद्यार्थियों को यहां डिजिटल कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। छात्रों को गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं के महत्व पर व्याख्यान और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय के सर्व-सुविधायुक्त भवन का लोकार्पण करेंगे।

Read More : Gwalior News: अपने-अपने आशिक के साथ फरार हुई देवरानी जेठानी, बेटे को दी ये धमकी फिर नकदी-गहने ले भागीं, अब दोनों भाईयों ने लगाई गुहार

MP News: यह भवन 36 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। भवन में सर्व-सुविधायुक्त प्रयोगशालाएँ, लायब्रेरी तथा ऑडिटोरियम निर्मित हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट शिक्षा के लिये स्माल डिजिटल कक्षाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग, कॅरियर काउंसिलिंग और इण्डोर-आउटडोर खेल की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विद्यालय के आसपास के 10 किलोमीटर दूरी से आने वाले बच्चों के लिये नि:शुल्क परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।

 

"गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025" में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे?

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025 में दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे जिनमें व्याख्यान, पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा की जानकारी, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियाँ और गुरुओं का सम्मान समारोह शामिल है।

"कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय" में क्या विशेष सुविधाएँ हैं?

36 करोड़ की लागत से बने इस विद्यालय में डिजिटल कक्षाएँ, नि:शुल्क कोचिंग, करियर काउंसिलिंग, प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ और लाइब्रेरी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

"गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम" में मुख्यमंत्री कब शामिल होंगे?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 जुलाई 2025 को कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेंगे।

"नि:शुल्क परिवहन सुविधा" किन छात्रों को मिलेगी?

विद्यालय के आसपास 10 किलोमीटर की दूरी से आने वाले सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।

क्या "गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम" सभी स्कूलों में होगा?

हाँ, मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में 2 दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।