MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन

MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन

MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन

MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन /image: AI Generated

Modified Date: August 5, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: August 5, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • 2106 पदों पर MPESB की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
  • 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
  • चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान, शुरुआती इन-हैंड ₹32,000–₹35,000 और आगे चलकर ₹60,000+ तक वेतन मिलने की संभावना।

भोपाल। MP Patwari Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा-2026 (MPESB Group 2 Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत पटवारी समेत कई पदों पर कुल 2106 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें पटवारी के 200 पद केवल दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

MPESB Vacancy 2026 उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद निर्धारित तिथि पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 22 सितम्बर को दो शिफ्ट में होगी और सफल अभ्यर्थियों का चयन विभागवार नियमों के अनुसार किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 60000 रुपये से ज्यादा सैलरी मिल सकती है।

MPESB Patwari Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं.
  • MPESB Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें.

 

MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details) जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department) मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.) क्रमांक / नियमपुस्तिका – 2026 (Group-2 Sub Group-4)
पद का नाम (Post Name) समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 (Patwari & Other Posts)
कुल पदों की संख्या (Total Posts) 2106 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) स्नातक (Graduation) + CPCT+ Diploma
आयु सीमा (Age Limit) 18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) 18 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process) CBT,DV & Final Merit List
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट esb.mp.gov.in

 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation की उपाधि होना अनिवार्य है।
  • पदों की श्रेणी के आधार पर कई पदों में स्नातक डिग्री के साथ साथ कंप्यूटर में 01 वर्ष का डिप्लोमा भी माँगा गया है।
  • मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित CPCT (Computer Proficiency Certification Test) परीक्षा स्कोर कार्ड (हिंदी टाइपिंग + कंप्यूटर दक्षता के साथ) पास होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026 की स्थिति में।
वर्ग / श्रेणी न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
अनारक्षित (General/UR) पुरुष अभ्यर्थी 18 वर्ष 40 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) 18 वर्ष 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS 18 वर्ष 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी 18 वर्ष 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
शासकीय / निगम / मण्डल कर्मचारी एवं दिव्यांगजन 18 वर्ष 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
संविदा कर्मचारी (न्यूनतम 5 वर्ष सेवा) 18 वर्ष 55 वर्ष (विशेष छूट)

जानें आवेदन शुल्क और कितनी मिलेगी सैलरी? (MPESB Group 2 Subgroup 4 Bharti 2026)

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी / वर्ग (Category) परीक्षा शुल्क पोर्टल शुल्क कुल शुल्क
अनारक्षित (UR / General) ₹500/- ₹60/- ₹560/-
SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के निवासी) ₹250/- ₹60/- ₹310/-
दिव्यांगजन (PwD – केवल MP निवासी) ₹250/- ₹60/ ₹310/-
सीधी भर्ती – बैकलॉग पद कोई शुल्क नहीं ₹60/ ₹60/-

वेतनमान (Salary)

समूह-2 उपसमूह-4 के अंतर्गत आने वाले पटवारी (कार्यपालिक) एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

  • पे स्केल (Pay Scale): ₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,100/-
  • पे मैट्रिक्स (Pay Matrix): 7वें वेतन आयोग के अनुसार Level-6 (प्रारंभिक मूल वेतन ₹25,300/-)
  • कुल इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary): सभी भत्तों (DA, HRA, TA) को मिलाकर शुरुआती कुल सैलरी लगभग ₹32,000/- से ₹35,000/- प्रति माह बनती है।

3 वर्ष की स्टाइपेंड (Stipend) व्यवस्था : मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार नव-नियुक्त कर्मचारियों को प्रथम 3 वर्षों की परिवीक्षाधीन (Probation) अवधि के दौरान नियत वेतन दिया जाता है:

  • प्रथम वर्ष: मूल वेतन का 70% + अन्य भत्ते
  • द्वितीय वर्ष: मूल वेतन का 80% + अन्य भत्ते
  • तृतीय वर्ष: मूल वेतन का 90% + अन्य भत्ते
  • चतुर्थ वर्ष (प्रोबेशन पूरा होने पर): 100% पूरा वेतनमान मिलना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.