‘सिस्टम’ ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है, जो नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठायें: राहुल गांधी

‘सिस्टम’ ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है, जो नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठायें: राहुल गांधी

‘सिस्टम’ ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है, जो नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठायें: राहुल गांधी
Modified Date: September 19, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: September 19, 2026 8:23 pm IST

इंदौर, 19 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि एक ‘सिस्टम’ ने पूरे देश को अपने कब्जे में ले लिया है और वह नहीं चाहता कि छात्र सवाल उठाएं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने इंदौर में ‘‘छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के नवीनतम संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उनके बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता।

उन्होंने दावा किया कि देश में शिक्षकों के 10 लाख पद रिक्त हैं। एक लाख स्कूल बंद हो चुके हैं, जिनमें से 55 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं।

गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सोशल मीडिया समेत हर चीज को नियंत्रित कर रहे हैं और जासूसी में लिप्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र ‘‘सिस्टम (व्यवस्था) पर सवाल पूछ रहे हैं, जिसमें अदाणी, अंबानी, जय शाह और अन्य लोग शामिल हैं, लेकिन अंधभक्त उनका विरोध करते हैं।’’

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में 13 प्रतिशत आरक्षण पर रोक का मुद्दा उठाया।

एक युवती ने राहुल गांधी से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की परीक्षाएं पास करने के बावजूद उनके जैसे कई अभ्यर्थी परेशान हैं, क्योंकि कानूनी विवाद के चलते 13 प्रतिशत नियुक्तियां रोक दी गई हैं।

मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा विवादित 87:13 फार्मूले से संबंधित है जिस पर एमपीएससी ओबीसी आरक्षण को लेकर अदालत में इस मसले पर जारी सुनवाई के चलते अमल कर रहा है।

देवास के एक छात्र ने दावा किया कि जब उन लोगों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया तो प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस बीच, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में शिक्षक पद के अभ्यर्थियों के जारी प्रदर्शन में शामिल होने की पेशकश की।

भाषा दिमो अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में