MP School Timing Change: लू के खतरे के बीच बड़ा फैसला! बदला गया स्कूलों का समय, अब इतने समय से लगेंगी क्लासेस, पढ़ लें ये नया अपडेट
MP School Timing Change: भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है
school news/ image source: ibc24
- गर्मी के चलते बड़ा फैसला
- स्कूल समय में अहम बदलाव
- बच्चों की सुरक्षा पर जोर
MP School Timing Change: भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचाया जा सके। खासतौर पर सागर और अशोकनगर में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।
MP Weather Update: प्रदेश में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है और आगे भी मौसम के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। खासतौर पर 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ सकते हैं।
MP Weather News: कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है
प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नर्मदापुरम इस समय सबसे गर्म शहर बनकर सामने आया है, जहां 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sakti Vedanta Power Plant News: मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए के साथ मिलेगी नौकरी, वेदांता पावर प्लांट ने ब्लास्ट मामले में मुआवजे का किया ऐलान
- Vande Bharat: पीथमपुर में धमाकों से मची अफरा-तफरी, लोगों महसूस किए भूकंप जैसे झटके, आखिर फिर क्यों विवादों में आई रामकी एनवायरो कंपनी?
- शह मात The Big Debate: अंबेडकर के नाम.. दिन भर चला संग्राम, विपक्ष ने सरकार पर लगाया आयोजनों के आड़ में छवि सुधारने का आरोप, प्रदेश में कब तक चलेगी श्रेय की राजनीति

Facebook


