Madhya Pradesh Weather Update 2026 : 4 दिन तक नहीं होगी भारी बारिश! 27 जिलों में आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट, इन शहरों में बढ़ेगी उमस और गर्मी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 27 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 26 जिलों में मौसम साफ रहने से तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather Update 2026 : 4 दिन तक नहीं होगी भारी बारिश! 27 जिलों में आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट, इन शहरों में बढ़ेगी उमस और गर्मी

Madhya Pradesh Weather Update 2026

Modified Date: July 12, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: July 12, 2026 7:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में बढ़ेगी उमस और गर्मी।
  • 26 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना।
  • फिलहाल भारी बारिश से राहत, लेकिन गर्मी करेगी परेशान।

भोपाल: Madhya Pradesh Weather Update 2026 :  मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। प्रदेश में अगले 4 दिनों तक कहीं भी भारी बारिश होने के कोई संकेत नहीं हैं। पिछले 3 दिनों से तेज बारिश का दौर थम चुका है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में उमस काफी बढ़ गई है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

इंदौर समेत प्रदेश के 27 जिलों में आज आंधी चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने इंदौर समेत प्रदेश के 27 जिलों में आज आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ, राज्य के 26 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे वहां के लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी

बारिश थमने की वजह से मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में आने वाले दिनों में दिन का तापमान और अधिक बढ़ेगा। भोपाल में इन दिनों धूप और छांव का खेल चल रहा है, जिससे उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से फ़िलहाल रहत

MP Weather मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से साफ है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन उमस और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 27 जिलों में जहां धूलभरी आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, वहीं बाकी के 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण गर्मी का असर और तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.