Unnao Road Accident News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पलक झपकते ही इतने यात्रियों की थम गई सांसे, खौफनाक मंजर देख हैरान हुए सभी
Unnao Road Accident News: कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के तीन यात्रियों की मौत हो गई।
Unnao Road Accident News /image: IBC24 File
- उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
- तेज रफ़्तार रोडवेज बस और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत।
- सड़क हादसे में तीन यात्रियों की हुई मौत।
Unnao Road Accident News: उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक रोडवेज बस के ट्रक से टकराने के बाद उससे उतरे तीन यात्रियों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार तड़के करीब दो बजे उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
ट्रक से टकराई बस
दही थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद परिचालक और कुछ यात्री नुकसान का जायजा लेने के लिए बस से नीचे उतर गए। (Unnao Road Accident News) प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने कथित तौर पर यह जाने बिना कि यात्री और परिचालक बस के सामने खड़े हैं, वाहन आगे बढ़ा दिया।
घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
थाना प्रभारी ने बताया कि इससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक इंद्रपाल सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक की पहचान रामनरेश (40) के रूप में हुई है, जो अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ कानपुर जा रहे थे।
Unnao Road Accident News: अधिकारी ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान बस्ती जिले के निवासी राजेंद्र (40) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- ‘…नहीं रोक पाते मन की बात’ रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते
- Mahtari Vandan Yojana 29th Installment : 66 लाख महिलाओं का इंतजार खत्म! CM विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त, बताया कैसे बन रहीं महिलाएं आत्मनिर्भर
- Kailashanand Giri Maharaj Neemuch Visit: नीमच में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के स्वागत में उमड़ पड़ा पूरा शहर…. इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Facebook


