Niyaz Khan EX IAS Bhopal : “हिंदू लड़कियों से तुरंत बना लो दूरी”, इस पूर्व IAS ने दी मुस्लिम लड़कों को सख्त नसीहत, इंटरनेट पर छिड़ी जंग

भोपाल के पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में मुस्लिम लड़कों को लेकर विवादित सलाह दी, जिसमें उन्होंने इंटरफेथ रिलेशनशिप और ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

Niyaz Khan EX IAS Bhopal : “हिंदू लड़कियों से तुरंत बना लो दूरी”, इस पूर्व IAS ने दी मुस्लिम लड़कों को सख्त नसीहत, इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Niyaz Khan IAS Bhopal / Image Source : X

Modified Date: May 18, 2026 / 01:48 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व IAS नियाज खान ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम लड़कों को लेकर एक पोस्ट किया।
  • पोस्ट में उन्होंने ‘लव जिहाद’ का जिक्र करते हुए इंटरफेथ रिलेशनशिप पर टिप्पणी की।
  • बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और चर्चा तेज हो गई है।

भोपाल  : Niyaz Khan EX IAS Bhopal  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम लड़कों को एक बड़ी सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट लिखकर मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों से दूर रहने के लिए कहा है।

मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों से प्यार नहीं करना चाहिए

नियाज खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भारत में इस समय मुस्लिमों के प्यार पर ‘लव जिहाद’ का पहरा है। इसलिए मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों से प्यार नहीं करना चाहिए। उन्होंने लड़कों को चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर वे इस प्यार में फंसे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

Former IAS Niyaz Khan Statement तत्काल प्यार को अलविदा कहें और मुस्लिम लड़की से ही मोहब्बत करें

उन्होंने आगे लिखा कि भारत में अब तुम्हें बचाने वाला कोई नहीं है, सिवाय अल्लाह के। पूर्व आईएएस ने सलाह दी है कि जो लड़के इस समय प्यार में हैं, वे तुरंत अपने प्यार को अलविदा कह दें और केवल मुस्लिम लड़की से ही मोहब्बत करें।इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.