Mexico Mass Shooting Puebla : खून से लाल हुआ मेक्सिको! अंधाधुंध गोलीबारी में मासूम समेत इतने लोगों की मौत, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य में हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की हत्या कर दी। इस खौफनाक हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Mexico Mass Shooting Puebla : खून से लाल हुआ मेक्सिको! अंधाधुंध गोलीबारी में मासूम समेत इतने लोगों की मौत, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल
Modified Date: May 18, 2026 / 07:48 am IST
Published Date: May 18, 2026 7:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 10 लोगों की हत्या कर दी।
  • मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल
  • प्यूब्ला सरकार ने ‘जीरो इम्युनिटी’ नीति के तहत दोषियों को किसी भी कीमत पर न बख्शने का किया ऐलान

नई दिल्ली : Mexico Mass Shooting Puebla उत्तरी अमेरिका के देश मेक्सिको से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के प्यूब्ला राज्य में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम अंधाधुंध गोलीबारी करके एक मासूम बच्चे समेत 10 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। प्यूब्ला के मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने इस हत्याकांड की पुष्टि की है। इस खौफनाक हमले के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

6 पुरुष, 3 महिला और एक नाबालिग बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ये भीषण गोलीबारी प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो नगरपालिका क्षेत्र में हुई। यहाँ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने लोगों के एक ग्रुप को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।Mexico Crime News  इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और खौफ का माहौल पैदा हो गया। इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है।

जीरो इम्युनिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन

इस पूरे घटना के बाद मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई है और हमलावरों की तलाश में जुट गए है। प्यूब्ला राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्रालय ने ‘जीरो इम्युनिटी’ की नीति के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.