Pritam Singh Lodhi Statement: ‘जिम-स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक काम!’ BJP विधायक की अपनी ही सरकार से बड़ी मांग, कहा- योगी सरकार जैसा हो एक्शन

Ads

Pritam Singh Lodhi Statement: 'जिम-स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक काम!' BJP विधायक की अपनी ही सरकार से बड़ी मांग, कहा- योगी सरकार जैसा हो एक्शन

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 01:02 PM IST

Pritam Singh Lodhi Statement/Image Source: Pritam Singh Lodhi

HIGHLIGHTS
  • रेप-धर्मांतरण केस पर गरमाई सियासत
  • बीजेपी विधायक का बड़ा बयान
  • लव जिहाद पर सख्त रुख का दावा

Pritam Singh Lodhi Statement: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण के दबाव के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रेप और धर्मांतरण केस पर विधायक का बड़ा बयान (Bhopal Crime Update)

उन्होंने मांग की कि जिम, स्पा और ब्यूटी पार्लर जैसी जगहों की नियमित निगरानी की जाए, क्योंकि उनकी आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।महिलाओं पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह वहां सख्त कार्रवाई की जाती है उसी तरह मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

जिम में लव जिहाद का जाल! (Pritam Singh Lodhi on Rape Case)

Pritam Singh Lodhi Statement: जबलपुर में एक जिम में कथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को गहराई से शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधारताल क्षेत्र स्थित साईं फिटनेस जिम में आने वाली सभी युवतियों और महिलाओं से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ट्रेनर ने किन-किन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की या उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की। इस मामले में 21 वर्षीय एक युवती जो जिम की रिसेप्शनिस्ट थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर अमन खान को गिरफ्तार किया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर खुद को अमन राज के नाम से पेश किया था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर कथित रूप से उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं के अलावा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत भी प्रकरण दर्ज किया है।

स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया धर्मांतरण का दबाव (MP Rape and Conversion Case)

दरअसल भोपाल के एक नामी स्कूल की 11वीं क्लास की नाबालिग के साथ पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ़ और उसके इस मामले में सहयोगी दोस्त माज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं माज की चार गाड़ियों को भी जब्त किया है जिसकी कीमत करीबन 70 लाख से भी ज्यादा है, माज की इन्हीं गाड़ियों में औसाफ़ ने छात्रा का रेप किया था। एसआईटी की टीम जल्द ही नाबालिग पीड़िता से मुलाकात कर उसके बयान दर्ज करेगी और जेल में बंद दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। यह जांच इस बात पर भी केंद्रित होगी कि पीड़िता इन आरोपियों के संपर्क में कैसे आई। फिलहाल, प्रशासन ने इस पूरे मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

मध्यप्रदेश में लव जिहादऔर दुष्कर्म का मामला (Bhopal Rape Case News)

Pritam Singh Lodhi Statement: वही राजधानी भोपाल की एक युवती और आरोपी जुनैद खान मंडीदीप क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे जहां से दोनों के बीच परिचय हुआ। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर बुलाकर उसके साथ गलत कृत्य किया और कथित तौर पर निजी फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकी देता था। आरोपी लगातार सार्वजनिक स्थानों पर उसका पीछा कर मानसिक प्रताड़ना देता था। लगातार दबाव और डर के चलते परेशान युवती ने अपने पिता के साथ मंडीदीप थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। Love Jihad News मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पीड़िता को सहयोग किया। पीड़िता की शिकायत पर मंडीदीप थाना पुलिस ने आरोपी जुनैद खान के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि पीड़िता के कथनों के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी खबर पढ़ें

"Bhopal Rape and Conversion Case" क्या है?

यह मामला भोपाल में सामने आए दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण के दबाव से जुड़ा है, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

"Pritam Singh Lodhi Statement on Rape Case" में क्या कहा गया?

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और जिम, स्पा व ब्यूटी पार्लर की निगरानी बढ़ाने की बात कही।

"MP Government Action on Conversion Case" को लेकर क्या रुख है?

सरकार का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।