Shivraj Singh Chauhan on Mohan Yadav: सीएम के लिए मोहन यादव के नाम के ऐलान के समय कैसा था शिवराज का रिस्पॉस? दो साल बाद केंद्रीय मंत्री ने खुद खोला ये बड़ा राज
किरार समाज के दीपावली मिलन समारोह में खुद शिवराज सिंह चौहान ने इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि उनकी असली परीक्षा क्या थी।
shivraj on mohan yadav
- शिवराज सिंह चौहान ने कहा—2023 में CM नहीं बनना उनकी “सबसे बड़ी परीक्षा” थी।
- चुनाव में बंपर बहुमत के बाद भी वे CM पद से दूर रहे, पर चेहरे पर शिकन नहीं आने दी।
- उन्होंने ही विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया।
Shivraj Singh Chauhan on Mohan Yadav: भोपाल: 2023 के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत और बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया, जबकि यह चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा गया था। वहीं अब करीब दो साल बाद इसको लेकर शिवराज सिंह चौहान ने किरार समाज के दीपावली मिलन समारोह में बड़ा खुलासा किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद की परिस्थितियां जीवन की बड़ी परीक्षा थीं। बंपर बहुमत मिला था। सबको लगा था कि अब सब कुछ स्वाभाविक है, लेकिन जब तय हुआ कि मुख्यमंत्री मोहन जी होंगे। मेरे माथे पर बल नहीं पड़ा।’ उन्होंने कहा कि अलग-अलग रिएक्शन हो सकते थे। गुस्सा भी आ सकता था कि मैंने इतनी मेहनत की, लोगों ने किसे वोट दिया? लेकिन दिल ने कहा- शिवराज, ये तेरी परीक्षा की घड़ी है। माथे पर शिकन मत आने देना। आज तू कसौटी पर कसा जा रहा है। और मैंने मोहन जी का नाम प्रस्तावित किया। यही परीक्षा होती है। उसके बाद मुझे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में काम करने का मौका मिला।
भाजपा को चुनाव में 230 में से 163 सीटें मिलीं थी
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में साल 2023 में भाजपा को 230 में से 163 सीटें मिलीं और राजनीतिक हलकों में यह लगभग तय माना जा रहा था कि चौहान लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर बम्पर जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम के तौर पर डॉक्टर मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि मंत्री बने।
इन्हें भी पढ़ें :-
- The Dark Story: आज़ादी के 78 साल बाद भी छत्तीसगढ़ के 40 गांव अंधेरे में, IBC24 ने दिखाई खबर तो सरकार ने लिया संज्ञान, मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
- Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में RJD को क्यों मिली करारी हार?, बैठक में सामने आई ये वजह, जानें आप भी..

Facebook


