Smuggling in Train: ट्रेन में रेलवे कर्मचारी का काला धंधा! बैग खोलते ही मचा हड़कंप, RPF की चेकिंग में हुआ बड़ा खुलासा

Smuggling in Train: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ड़ी खबर सामने आई है। खबर भोपाल के बैरागढ़ रेलवे स्टेशन से आ रही है जहां रेलवे चेकिंग के दौरान पटना-इंदौर एक्सप्रेस में लगभग दो बैग में 331 दुर्लभ भारतीय टेंट टर्टल बरामद किए गए।

Smuggling in Train: ट्रेन में रेलवे कर्मचारी का काला धंधा! बैग खोलते ही मचा हड़कंप, RPF की चेकिंग में हुआ बड़ा खुलासा

train news/ image source: META AI

Modified Date: February 4, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: February 4, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में 331 दुर्लभ कछुए बरामद
  • पटना-इंदौर एक्सप्रेस से पकड़ाया आरोपी
  • आरोपी रेलवे A1 कोच अटेंडर

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। खबर भोपाल के बैरागढ़ रेलवे स्टेशन से आ रही है जहां रेलवे चेकिंग के दौरान पटना-इंदौर एक्सप्रेस में लगभग दो बैग में 331 दुर्लभ भारतीय टेंट टर्टल बरामद किए गए।

Bhopal News: क्या है पूरा मामला ?

भोपाल के बैरागढ़ स्टेशन पर मंगलवार को आरपीएफ (रेलवे पुलिस) और स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े जंगली जीवन संरक्षण मामले का खुलासा हुआ। रेलवे चेकिंग के दौरान पटना-इंदौर एक्सप्रेस में आरोपी अजय सिंह राजपूत के पास लगभग दो बैग में 331 दुर्लभ भारतीय टेंट टर्टल बरामद किए गए।

Rare Turtle Smuggling: A1 कोच का अटेंडर निकला आरोपी

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अजय सिंह राजपूत रेलवे में A1 कोच का अटेंडर है। उसे स्टेशन पर संदिग्ध रूप से बैग लेकर यात्रा करते देख रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में इतनी बड़ी संख्या में दुर्लभ कछुए मिलने से आरपीएफ और वन विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ जारी है और आरोपी से यह जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है कि ये कछुए कहां से लाए गए और किसको तस्करी के लिए बेचे जाने वाले थे।

इंडियन टेंट टर्टल क्या है?

इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के कछुए जंगली जीवन संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित हैं। इनकी तस्करी अक्सर दवा बनाने और मांस के लिए की जाती है। दुर्लभ प्रजाति होने के कारण इसकी अवैध तस्करी गंभीर अपराध माना जाता है। वन विभाग और टाइगर स्ट्राइक फोर्स इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आरपीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये कछुए किस राज्य से लाए गए और उन्हें बेचने के लिए कौन-कौन लोग शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी इन्हें अवैध बाजार में मुनाफे के लिए बेचने की योजना बना रहा था।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।