Bhopal Love Jihad: राजधानी से सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर झांसा देकर मिटाई हवस

राजधानी से सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, पहचान छिपाकर की दोस्ती, Love Jihad surfaced from capital Bhopal

Bhopal Love Jihad: राजधानी से सामने आया लव जिहाद का एक और मामला, पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर झांसा देकर मिटाई हवस
Modified Date: September 22, 2026 / 11:53 pm IST
Published Date: September 22, 2026 11:53 pm IST

भोपालः Bhopal Love Jihad मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आते हैं। शहर में एक छात्रा ने युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि युवक ने खुद को सौरभ राय बताया था, जबकि बाद में उसका असली नाम अफजल खान पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Love Jihad पीड़िता के मुताबिक करीब पांच साल पहले उसकी पहचान सौरभ राय के नाम से हुई थी। लंबे समय तक उसे युवक की असली पहचान की जानकारी नहीं थी। शादी की बात सामने आने पर उसे पता चला कि युवक का नाम अफजल खान है। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और दो बार गर्भपात कराया। मामले में पीड़िता हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों के पास भी पहुंची और मदद की मांग की। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।