Twisha Sharma Case New Update: सास गिरिबाला को खुश रखती थी बहू ट्वीशा, मदर्स डे पर किया था ये काम.. इस मिस्ट्री मौत के मामले में फिर हुए कई हैरान कर देने वाले खुलासे

Twisha Sharma Case New Update: ट्विशा शर्मा केस में मदर्स डे कार्ड और नए दावों से मिस्ट्री गहराई, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट।

Twisha Sharma Case New Update: सास गिरिबाला को खुश रखती थी बहू ट्वीशा, मदर्स डे पर किया था ये काम.. इस मिस्ट्री मौत के मामले में फिर हुए कई हैरान कर देने वाले खुलासे

Twisha Sharma Case New Update || Image- AI Generted and PTI Fiels

Modified Date: May 21, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मदर्स डे पर सास के लिए कार्ड बनाने का दावा आया सामने
  • समर्थ के वकील ने CBI जांच और व्हाट्सएप चैट्स पर उठाए सवाल
  • राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में सात दिन में रिपोर्ट मांगी

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की चर्चित ट्विशा केस में नया खुलासा हुआ हैं। पूर्व में सास गिरिबाला ने अपनी बहू ट्वीशा पर कई तरह के आरोप लगाए थे। प्रेसवार्ता में सास गिरिबाला ने दावा किया था कि, ट्विशा मानसिक रूप से बीमार थी और उनका इलाज एक मनोचिकित्सक के पास चल रहा था। (Twisha Sharma Case New Update) इसके अलावा गिरिबाला ने यह भी दावा किया था कि, ट्विशा प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थी। वही अब जो नए खुलासे हुए है उसने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सास गिरिबाला के लिए बनाया था ग्रीटींग कार्ड

दरअसल मौत से दो दिन पहले ट्विशा ने मदर्स डे पर अपनी सास गिरिबाला सिंह के लिए एक ग्रीटिंग कार्ड बनाया था। उन्होंने कहा कि कार्ड देते समय ट्विशा काफी खुश नजर आ रही थी। अब यह ग्रीटिंग कार्ड और उससे जुड़ी तस्वीरें हाईकोर्ट में सबूत के तौर पर पेश की जाएंगी। समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह इन दस्तावेजों को अदालत में प्रस्तुत करेंगे। दूसरी तरफ समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की है।

बताया क्यों चाहती थी अबोर्शन कराना

IBC24 से बातचीत में समर्थ के वकील ने कहा कि ट्विशा की व्हाट्सएप चैट्स फैब्रिकेटेड हो सकती हैं और ट्विशा ने कभी दहेज प्रताड़ना के आरोप नहीं लगाए थे। (Twisha Sharma Case New Update) वकील के मुताबिक ट्विशा ने खुद डॉक्टर को अपने ड्रग एडिक्शन की जानकारी दी थी और बच्चे पर असर न पड़े इसलिए वह अबॉर्शन चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि परिजनों के मना करने के बावजूद ट्विशा ने एबॉर्शन पिल खाई थी।

समर्थ के वकील ने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि भोपाल पुलिस दबाव में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थ पर इनाम घोषित करने में कानून का पालन नहीं किया गया और किसी अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित नहीं किया है। वकील ने कहा कि अग्रिम जमानत कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगी गई है और इस पर सुनवाई 22 मई या 25 मई को हो सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

दूसरी तरफ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मामले की तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी में एफआईआर में लगाई गई धाराएं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी की स्थिति, पासपोर्ट इम्पाउंड करने की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक सबूतों की जांच से जुड़ी प्रगति शामिल है। (Twisha Sharma Case New Update) इसके साथ ही आयोग ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या प्रताड़ना से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग की सीधी निगरानी में आने के बाद इस मामले में जांच एजेंसियों की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, प्रदेशभर में इस केस को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown