Aaj Ka Panchang 23 May 2026 : 23 मई को सूर्य की राशि में चंद्र का प्रवेश! भूलकर भी गलत समय पर न करें कोई काम, वरना पूरे दिन झेलनी पड़ेगी भारी मुसीबत

Aaj Ka Panchang 23 May 2026: आज ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, मघा नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। जानिए आज का राहुकाल, शुभ-अशुभ समय और अभिजीत मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 23 May 2026 : 23 मई को सूर्य की राशि में चंद्र का प्रवेश! भूलकर भी गलत समय पर न करें कोई काम, वरना पूरे दिन झेलनी पड़ेगी भारी मुसीबत

Aaj Ka Panchang 23 May 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: May 23, 2026 / 06:45 am IST
Published Date: May 23, 2026 6:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • मघा नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग
  • सिंह राशि में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास
  • अभिजीत मुहूर्त में करें शुभ कार्य शुरू

Aaj ka Panchang : Aaj Ka Panchang 23 May 2026 आज 23 मई 2026, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन बेहद शक्तिशाली लेकिन काफी सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज मघा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है, जबकि चंद्रमा आज सूर्य की राशि यानी सिंह राशि में संचार करेंगे। आज के दिन लोगों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, लेकिन विष्टि करण होने के कारण किसी भी तरह की जल्दबाजी या विवादों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

आज का अशुभ समय

आज के पंचांग के अनुसार , सूर्योदय सुबह 05:55 बजे और सूर्यास्त शाम 07:17 बजे होगा। चंद्रमा दोपहर 12:25 बजे उदित होंगे, जिससे सिंह राशि के जातकों में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज के दिन किसी भी नए या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले अशुभ समय का ध्यान रखना जरूरी है। आज राहुकाल सुबह 09:16 बजे से 10:56 बजे तक रहेगा, वहीं यमगंड दोपहर 02:16 बजे से 03:56 बजे तक और गुलिका काल सुबह 05:55 बजे से 07:35 बजे तक रहेगा। इन तीनों ही समयों में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।

Abhijit Muhurat 23 May आज का शुभ समय

यदि आप आज कोई बड़ा या महत्वपूर्ण काम शुरू करना चाहते हैं, तो दोपहर 11:51 बजे से 12:44 बजे के बीच मिलने वाला ‘अभिजीत मुहूर्त‘ आपके लिए सबसे शुभ और फलदायी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.