Twisha Sharma Repostmortem Update: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत
Twisha Sharma Repostmortem Update: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत
Twisha Sharma Repostmortem Update/Image Credit: IBC24 File
- हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दी
- बॉडी को AIIMS भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश जारी
- गृह विभाग ने मामले की CBI जांच को मंजूरी दी।
Twisha Sharma Repostmortem Update: ट्विशा शर्मा मौत मामला में अब नया मोड़ सामने आया है, हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। आपको बता दें 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, सिंह परिवार का कहना है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं। पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गृह विभाग ने दी सीबीआई जाँच की अनुमति
आपको बता दें की ट्विशा (Twisha Sharma Repostmortem Update) की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Repostmortem Update) ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। 12 मई को ट्विशा की भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
ट्विशा के परिजन अब तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संदिग्ध है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस ने पति समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि गिरिबाला सिंह को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अब परिजन उनकी जमानत रद्द कराने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे थे। वहीं, आज हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है।
ये भी पढ़ें
- Twisha Sharma Case Bhopal : “हमारी कोई आज़ादी है या नहीं ? …” ट्विशा शर्मा मौत मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम पर फूटा वकील का गुस्सा, लाइव कैमरे में कैद हुई हरकत
- Uttarakhand Govt Job News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार.. CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस विभाग में होगी 1000 पदों पर भर्तियां
- Jacqueline Fernandez: कान्स रेड कार्पेट पर जैकलीन बनीं ‘रॉयल क्वीन’, ग्लैमरस अवतार देख फैंस ने कहा- Wow!

Facebook


