Twisha Sharma Case Bhopal : “हमारी कोई आज़ादी है या नहीं ? …” ट्विशा शर्मा मौत मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम पर फूटा वकील का गुस्सा, लाइव कैमरे में कैद हुई हरकत

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में उस समय हंगामा हो गया जब पूर्व जज की सास के आवास पर वकील और मीडिया के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं, हाईकोर्ट में मामले की अहम सुनवाई भी जारी रही, जिसमें सरकार ने समय की मांग की है।

Twisha Sharma Case Bhopal : “हमारी कोई आज़ादी है या नहीं ? …” ट्विशा शर्मा मौत मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम पर फूटा वकील का गुस्सा, लाइव कैमरे में कैद हुई हरकत
Modified Date: May 22, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: May 22, 2026 3:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में ट्विशा शर्मा केस के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा
  • वकील और मीडिया के बीच कथित तौर पर तीखी बहस और धक्का-मुक्की का आरोप
  • पूर्व जज की सास गिरिबाला सिंह के घर पर घटना के दौरान हंगामा

भोपाल : Twisha Sharma Case Bhopal बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में उस समय भारी हंगामा और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के निवास पर उनके वकील इनोस जॉर्ज कार्लो पहुंचे। पुलिस की बढ़ती तफ्तीश के बीच इस हाई-प्रोफाइल मामले की कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को देखते ही वकील साहब अचानक भड़क गए। वकील इनोस जॉर्ज कार्लो ने अपना आपा खोते हुए वहां मौजूद पत्रकारों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की।

इनोस जॉर्ज कार्लो ने को मीडिया से बत्तमीजी

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच तेज कर दी है। Giribala Singh Lawyer Misbehavior इस केस की संवेदनशीलता को देखते हुए मीडिया की टीम वहां पल-पल के अपडेट के लिए ग्राउंड पर मौजूद थी। जैसे ही वकील बाहर और सास गिरिबाला सिंह बहार आए, पत्रकारों ने केस से जुड़े जायज सवाल पूछने की कोशिश की। इस बात पर वकील इनोस जॉर्ज कार्लो बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने न सिर्फ सवालों का जवाब देने से साफ इनकार किया, बल्कि पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कैमरे के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया।

हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई

आपको बता दें की ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जस्टिस ए. के. सिंह की समर वेकेशन बेंच में सुनवाई चल रही है। । हालांकि, कोर्ट की इस शुरुआती कार्यवाही के दौरान राज्य सरकार की ओर से केस डायरी पेश करने के लिए और समय मांग लिया गया है, जिसके बाद अब दोपहर 2:30 बजे इस मामले पर दोबारा सुनवाई हुई।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.