Vikram University Controversy: “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं…”, इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के परीक्षा में पूछे सवाल ने मचाया बवाल, संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति

Ads

Vikram University Controversy: सोमवार को आयोजित परीक्षा में एक सवाल पूछा गया जिसमें लिखा था-“अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है।

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 03:18 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 03:18 PM IST

bhopal News/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • परीक्षा प्रश्न पर बड़ा विवाद
  • धार्मिक भावनाओं पर बहस शुरू
  • कांग्रेस ने बताया साजिश का मामला

Vikram University Controversy: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal और Ujjain स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के एक प्रश्नपत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को आयोजित परीक्षा में एक सवाल पूछा गया जिसमें लिखा था—“अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है।” इस प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें सोमेश्वर, खुदा, शक्तिवान और दंड देने वाला शामिल थे। इस सवाल को लेकर हिंदू जागरण मंच सहित अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।

Ujjain exam question dispute: कांग्रेस ने बताया साजिश का मामला

इस पूरे विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता Abbas Hafiz ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य समाज का माहौल खराब करना है। अब्बास हफीज़ ने सवाल उठाया कि यह कार्य सरकार के भीतर से हुआ है या सरकार के खिलाफ किसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय सरकार के अधीन आता है, इसलिए इस तरह के प्रश्न पूछे जाना अनुचित है। साथ ही उन्होंने विरोध कर रहे संगठनों से अपील की कि यदि उन्हें कोई आपत्ति है, तो वे सीधे सरकार के पास आकर अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर इस तरह के सवालों के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

Bhopal news update: बीजेपी प्रवक्ता की भी प्रतिक्रिया आई सामने

वहीं बीजेपी प्रवक्ता Ajay Singh Yadav ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गलती सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पिछली सरकारों में इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। अजय सिंह यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार करते हुए पाठ्यक्रम को नए सिरे से लागू किया है ताकि सही इतिहास विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत

चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया

अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया

उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया

मामला कहां का है?

भोपाल-उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय

विवाद किस सवाल को लेकर?

अल्लाह वाले प्रश्न पर विवाद

आपत्ति किसने जताई?

हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई