indore nagar nigam/ image source: IBC24 ARCHIVE
Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर: नगर निगम परिषद के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम को लेकर हंगामा हो गया। बीजेपी ने कांग्रेस की मुस्लिम पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने सदन में जवाब देते हुए कहा, “तुम्हारे बाप में दम हो तो कहलवाकर बता दो।” जवाब में बीजेपी पार्षदों ने सदन में वंदे मातरम के नारे लगाए। इस घटना के बाद सभापति ने एक दिन की कार्रवाई के तहत फौजिया शेख अलीम को सम्मेलन से बाहर कर दिया।
फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम विवाद पर कहा कि संविधान के अनुसार किसी पर जबरदस्ती वंदे मातरम गाने या जय श्री राम बोलने का दबाव नहीं डाला जा सकता। उनका कहना था कि संविधान में नागरिकों को यह आजादी दी गई है कि वे राष्ट्रगान गा सकते हैं या नहीं, और धर्म या पूजा में किसी पर मजबूरी नहीं हो सकती। इसी बयान के कारण उन्हें बजट सम्मेलन से बाहर किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि संविधान वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता नहीं बताता, लेकिन उसका अपमान किसी को भी सहन नहीं होगा। उन्होंने देश और धर्म की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि देश की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है। इस मामले पर कांग्रेस नेता और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि फौजिया शेख अलीम का बयान उनकी व्यक्तिगत राय थी और इस पर पार्टी ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी को पूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और जनगणना देश में सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद रुपया शुरुआती कारोबार में 50 पैसे मजबूत
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया