लव अब जिहाद हो गया? क्या प्यार राजनीति और धर्म का मुद्दा बन गया है?
लव अब जिहाद हो गया? क्या प्यार राजनीति और धर्म का मुद्दा बन गया है? BJP MP Pragya Singh Thakur said that love has now become Jihad
भोपालः love has now become Jihad भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक बयान आया है कि लव अब जिहाद बन गया है। उन्होंने इसे जहर करार देते हुए देश के लिए कलंक बताया है। साध्वी ने भी नसीहत दी है कि आप हिंदू हैं तो हिंदू धर्म में ही विवाह करिए। साध्वी के इस बयान के क्या मायने हैं और क्या प्यार राजनीति और धर्म का मुद्दा बन गया है।
Read More : पर्स पर हमेशा रखें ये चीज, कभी पैसों की नहीं होगी कमी, बन सकतें हैं करोड़पति
love has now become Jihad ये दुनिया प्यार के दम पर कायम है लेकिन प्यार अब लव हो गया है और इसपर मजहबी रंग चढ़ने के बाद जिहाद बन चुका है। ये आप मानें या ना मानें लेकिन भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का तो यही मानना है। साध्वी प्रज्ञा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की रीति रही है।
दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को दुर्घटना बताकर कौम विशेष को टारगेट करने का बयान दिया था। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर बैकफुट पर है। श्रद्धा मर्डर केस दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है और ऐसे कई मामले थानों और अदालतों की धूल फांक रहे हैं। कई बेटियों और उनके परिवार को अब भी प्यार के नाम पर मिली दगा और दाग के इंसाफ का इंतजार है लेकिन क्या वाकई ये राजनीति का मुद्दा है और क्या हकीकत में लव अब जिहाद हो गया ?

Facebook


