Cable car service: इंदौर में जल्द शुरू होगी केबल कार सेवा, राजबाड़ा होगा सेंटर स्टेशन, 7 रूट तय
Cable car service: इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केबल कार सेवा की शुरुआत करने की तैयारी तेज हो गई है।

Cable car service
इंदौर: Cable car service मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केबल कार सेवा की शुरुआत करने की तैयारी तेज हो गई है। अब इसके लिए फिजिबिलिटी सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश हो गई है। रूट नेटवर्क के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। रूट नेटवर्क के लिए विस्तृत सर्वे का काम शुरू होने वाला है।
Cable car service शहर में 60 किलोमीटर लंबे 7 रूट्स पर 41 स्टेशन और 10 टर्मिनल प्रस्तावित किए गए हैं। इस परियोजना के तहत प्रमुख क्षेत्रों को कनेक्ट करते हुए एक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक परिवहन प्रणाली बनाई जाएगी। दावा है कि जवाहर मार्ग, राजबाड़ा क्षेत्र में 3 साल में केबल कार शुरू हो जाएगी
केबल कार सेवा प्रमुख रूट्स और स्टेशन
इंदौर के लिए प्रस्तावित केबल कार नेटवर्क में 7 प्रमुख रूट्स होंगे। इनमें से कुछ रूट्स एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे जबकि रूट 4 और रूट 6 पूरी तरह से स्वतंत्र रहेंगे। यहां 41 स्टेशन होंगे, जो शहर के प्रमुख इलाकों को कनेक्ट करेंगे।
सबसे छोटी यलो लाइन 5 किमी, सबसे बड़ा रूट निरंजनपुर से बायपास तक
लाइन 1 व 7 : पूर्व व पश्चिम को सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से जोड़ेगी। जवाहर मार्ग, सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र इसमें शामिल।
लाइन 2 व 3 : प्रस्तावित मेट्रो रूट के लिए फीडर की तरह रहेंगे। यह सुपर कॉरिडोर व एमजी रोड को जोड़ेंगे।
लाइन 4 : हाई डिमांड कॉरिडोर की सघनता को कम करेगी। विजय नगर, एलआईजी जैसे इलाके इसमें रहेंगे।
लाइन 5 व 6 : दक्षिण में आवासीय विकास के साथ तेजी से व्यावसायिक और औद्योगिक विकास हो रहा है। इस एरिया की मोबिलिटी को बेहतर बनाएगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Cable car service: Cable car service will start in Indore
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am