छतरपुर: Baba Bageshwar on Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस हमले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर हमले की कड़ी निंदा की और हिंदू समाज से जागरूक होने की अपील की।
Baba Bageshwar on Pahalgam attack: अपने बयान में बाबा बागेश्वर ने कहा की पहलगाम की घटना इस सदी की सबसे निंदनीय घटनाओं में से एक है। आतंकियों ने किसी की जात, पात या भाषा नहीं पूछी, उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा। इससे बड़ा दुर्भाग्य हिंदू समाज के लिए क्या होगा? अगर अब भी हिंदू नहीं जागा, तो कब जागेगा?
Baba Bageshwar on Pahalgam attack: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता? यह समय है जब पूरे देश को एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा।
"पहलगाम आतंकी हमला" जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर हिंदू यात्रियों को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई।
"बागेश्वर धाम" क्या है और धीरेन्द्र शास्त्री कौन हैं?
"बागेश्वर धाम" मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक धार्मिक स्थल है, जिसके पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हैं। वे धार्मिक कथाओं और चमत्कारी दरबार के लिए प्रसिद्ध हैं।
"धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहलगाम हमले पर क्या बयान रहा"?
उन्होंने हमले को सदी की सबसे निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि यह समय है जब हिंदू समाज को जागरूक होकर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद का धर्म आधारित चेहरा उजागर करने की बात कही।
"क्या सरकार इस हमले के बाद कोई कदम उठा रही है"?
हाँ, केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा का निर्णय लिया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन तेज कर दिया है।
"ऐसे आतंकी हमलों से बचने के लिए आम लोग क्या कर सकते हैं"?
लोगों को सतर्क रहना चाहिए, किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना चाहिए, और धार्मिक उन्माद से दूर रहते हुए एकता और शांति बनाए रखनी चाहिए।