Khajuraho food poisoning : कैसे हुई होटल में खाना खाने के बाद चार कर्मचारियों की मौत? कलेक्टर ने होटल के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

खजुराहो के गौतम होटल में खाने के बाद फूड पॉयजनिंग से 4 कर्मचारियों की मौत और अन्य की हालत गंभीर हो गई। जिला प्रशासन ने होटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Khajuraho food poisoning : कैसे हुई होटल में खाना खाने के बाद चार कर्मचारियों की मौत? कलेक्टर ने होटल के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

Khajuraho food poisoning

Modified Date: December 14, 2025 / 06:01 pm IST
Published Date: December 14, 2025 5:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खजुराहो के गौतम होटल में खाना खाने के बाद 4 कर्मचारियों की मौत, अन्य की हालत गंभीर।
  • पुलिस ने होटल में खाना के सैंपल जब्त कर स्टाफ से पूछताछ की।
  • कलेक्टर के आदेश पर जिला प्रशासन ने होटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

Khajuraho food poisoning खजुराहो: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। खजुराहो शहर में स्थित एक होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉयजनिंग से 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर है। कर्मचारियों की मौत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गौतम होटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Khajuraho food poisoning मिली जानकारी के अनुसार, गौतम होटल में स्टाफ और अन्य लोगों ने एक साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद अचानक सबकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत गंभीर है।

Khajuraho food poisoningमामला सामने आने के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट पहुंचकर खाने के सैंपल जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने गौतम होटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.