Congress Rally In Delhi : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में प्रदर्शन , क्या है इस प्रदर्शन की वजह? पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली में देशभर से कांग्रेस के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से करीब 5000 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने रैली को और ताकत दी।

Congress Rally In Delhi : छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में प्रदर्शन , क्या है इस प्रदर्शन की वजह? पढ़ें पूरी खबर

Congress Rally In Delhi / Image Source : IBC24

Modified Date: December 14, 2025 / 03:50 pm IST
Published Date: December 14, 2025 3:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली, देशभर के नेता रहे मौजूद
  • ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ से 5000 कार्यकर्ताओं की भागीदारी, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई दिग्गज शामिल

Congress Rally In Delhi नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को लेकर आज कांग्रेस की रैली आयोजित की गई। इस रैली में देश भर के कांग्रेस के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस रैली के जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज़ करेगी। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाषण देंगे। साथ ही महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Congress Rally In Delhi बता दें कि, इस अभियान में छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेस के 5000 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित सभी कांग्रेस विधायक इसमें शामिल हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए हैं।

कांग्रेस क्यों कर रही ये रैली

Congress Rally In Delhi कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद चुनावी प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की ओर राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना और मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में अधिकारियों से जवाबदेही तय करना है। पार्टी नेतृत्व ने कहा है कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा करने और देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.