Chhatarpur Looteri Dulhan Case : सुहागरात के बाद दुल्हन ने कहा- तबीयत खराब है… फिर जो हुआ, दूल्हे ने सपने में भी नहीं सोचा था

Ads

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नई नवेली दुल्हन अस्पताल से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 10:06 PM IST

Chhattisgarh Looteri Dulhan

HIGHLIGHTS
  • छतरपुर में कथित 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया।
  • पीड़ित के अनुसार दलाल ने डेढ़ लाख रुपये लेकर शादी कराई।
  • शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया।

छतरपुर: Chhatarpur Looteri Dulhan Case :  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक बार फिर “लुटेरी दुल्हन” का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी रचाकर घर बसाने की चाह में एक युवक कथित दलालों के जाल में फंस गया और अपनी कमाई और जेवर गंवा बैठा। यह पूरा मामला बिजावर के रहने वाले 35 वर्षीय सोनू पाठक से जुड़ा हुआ है, जिसे शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है।

दलालों ने डेढ़ लाख रुपये लेकर कराई थी शादी

पीड़ित परिवार के अनुसार , सोनू पाठक की शादी मनीषा नाम की एक युवती से तय कराई गई थी, जिसे उड़ीसा की रहने वाली बताया गया था। Chhatarpur District Hospital Bride Absconding आरोप है कि सम्बलपुर के रहने वाले दलाल काशीराम पल्लवी ने इस शादी को कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की मोटी रकम ली थी। शादी से पहले युवक को तीन लड़कियां दिखाई गई थीं, जिनमें से उसने मनीषा को पसंद किया था। इसके बाद 13 मई 2026 को मुंह दिखाई की रस्म हुई और 14 मई को छतरपुर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। शादी के बाद नवविवाहिता का धूमधाम से गृह प्रवेश भी कराया गया था।

सुहागरात के बाद तबीयत खराब होने का बहाना और फरारी

Chhatarpur Looteri Dulhan Case परिजनों ने बताया कि 16 मई को दोनों की सुहागरात हुई, लेकिन इसके अगले ही दिन 17 मई को नवविवाहिता मनीषा ने अचानक अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने 18 मई को उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती करा दिया। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और वहां से मौका पाकर सोने-चांदी के कीमती जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई।

पीड़ित दूल्हा पहुंचा सिटी कोतवाली

दुल्हन के अचानक गायब होने और घर के जेवरात व नकदी साफ होने की भनक लगते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पीड़ित दूल्हा सोनू पाठक अपने परिजनों के साथ देर रात सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें