Chhindwara Love Jihad: ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का मामला, प्रेमजाल में फंसाकर युवक बनाने लगा इस बात का दबाव, जानकर पुलिस भी रहा गई दंग

Chhindwara Love Jihad: छिंदवाड़ा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया।

Chhindwara Love Jihad: ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का मामला, प्रेमजाल में फंसाकर युवक बनाने लगा इस बात का दबाव, जानकर पुलिस भी रहा गई दंग

Chhindwara Love Jihad/Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: June 21, 2026 8:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवती ने युवक पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप लगाए
  • सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की पहचान
  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का दावा

Chhindwara Love Jihad: छिंदवाड़ा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शिवपुरी की युवती का आरोप है कि युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई, फिर युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू करा दिया। लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

जानकारी अनुसार, मामला (Chhindwara Love Jihad) जिले के शिवपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से रावन वाड़ा निवासी एक धर्म विशेष के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करता था। इसके साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया जा रहा था।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Chhindwara Love Jihad युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान युवती ने जब अपने परिचितों को पूरी जानकारी दी तो मामला विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने युवती से संपर्क किया और उसे थाना शिवपुरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने में सहयोग किया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.