Chhindwara Love Jihad: ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का मामला, प्रेमजाल में फंसाकर युवक बनाने लगा इस बात का दबाव, जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Chhindwara Love Jihad: छिंदवाड़ा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया।
Chhindwara Love Jihad/Photo Credit: AI
- युवती ने युवक पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप लगाए
- सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की पहचान
- आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का दावा
Chhindwara Love Jihad: छिंदवाड़ा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शिवपुरी की युवती का आरोप है कि युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई, फिर युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू करा दिया। लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
जानकारी अनुसार, मामला (Chhindwara Love Jihad) जिले के शिवपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से रावन वाड़ा निवासी एक धर्म विशेष के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करता था। इसके साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया जा रहा था।
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Chhindwara Love Jihad युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान युवती ने जब अपने परिचितों को पूरी जानकारी दी तो मामला विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने युवती से संपर्क किया और उसे थाना शिवपुरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने में सहयोग किया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा
- NEET Re-Examination Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर
- T20 cricket Leading Run Scorer: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर.. जानें किन बल्लेबाजों ने बनाये टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

Facebook


