Amarwara By Election 2024: अमरवाड़ा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 51 फीसदी वोटिंग, BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने किया मतदान, कहा- मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं

Ads

Amarwara By Election 2024: अमरवाड़ा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 51% वोटिंग, BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने किया मतदान

  •  
  • Publish Date - July 10, 2024 / 02:59 PM IST,
    Updated On - July 10, 2024 / 02:59 PM IST

Amarwara By Election 2024

Amarwara By Election 2024: छिंदवाड़ा। आज 10 जुलाई को देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह से ही शुरू हो गया है। बता दें कि उपचुनाव के लिए इनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की हैं तो इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी मतदान शुरू हो चुका है। वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

Read more: Tribhuvan Mishra CA Topper Trailer: चटपटी कॉमेडी-सस्पेंस के साथ जारी हुआ ‘CA टॉपर त्रिभुवन मिश्रा’ का ट्रेलर, ‘पंचायत’ के बाद अब नए अंदाज में दिखेंगे प्रह्लाद चा-ब‍िनोद 

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी कमलेश शाह ने मतदान किया। वोट डालने के बाद कमलेश शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जितने के बाद छिंदवाड़ा का विकास शुरू हो गया है। अमरवाड़ा उपचुनाव भी हम बड़े अंतर से जीतेंगे। मैं जीत के प्रति आश्वस्त हूं। बता दें कि यहां दोपहर 1 बजे तक 51.9% मतदान हुआ है।

Read more: T20 World Cup 2024: राहुल द्रविड़ ने जीत लिया सभी का दिल, बिना हिचक ढाई करोड़ रुपए कर दिए कुर्बान 

Amarwara By Election 2024: दरअसल, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा से मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरनशा इनवाती के बीच है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मैदान में है। पार्टी ने देवरावेन भलावी को प्रत्याशी बनाया है। यह चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिणाम से यह तय हो जाएगा कि छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर करारा झटका लगेगा।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp