Gwalior Agniveer Soldier Rape / Image SOURCE : ai
ग्वालियर :Gwalior Agniveer Soldier Rape : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंजाब में पदस्थ एक अग्निवीर जवान पर 3 साल तक युवती का शारीरिक शोषण करने, दो बार गर्भपात कराने और विरोध करने पर जहर देकर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। सिरोल थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अग्निवीर जवान विकास बघेल को पंजाब के फिरोजपुर कैंट से गिरफ्तार कर लिया है। दम तोड़ने से ठीक पहले पीड़िता द्वारा मोबाइल में बनाए गए आपबीती के वीडियो के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिरोल निवासी 19 वर्षीय युवती का रिश्ता 3 साल पहले विकास बघेल से तय होने की बात चली थी, हालांकि परिवार के लोग इसे सहमत नहीं हुए। इसके बावजूद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।
इस दौरान युवती के दो बार गर्भवती होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराया। 7 अगस्त को शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती को एक कैफे में बुलाया और जबरन जहर पिलाकर भाग गया। MP Crime NEWS युवती ने मरने से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में बरामद किया।
पीड़िता के अंतिम वीडियो बयान और परिजनों के आरोपों के आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी विकास बघेल के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के फिरोजपुर कैंट पहुंचकर आरोपी जवान को हिरासत में लिया और ग्वालियर ले आई। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रहे है।