मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीना

Ads

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीना

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 12:42 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 12:42 PM IST

भोपाल, 15 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल को पशुपालन एवं डेयरी विभाग से हटा दिया। एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना में अचानक किए गए बदलाव का कोई कारण नहीं बताया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा सुबह जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पशुपालन और डेयरी विभाग को अपने पास रखा।

सूत्रों ने बताया कि पटेल आनंद विभाग का प्रभार संभालते रहेंगे।

भाषा ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा