BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

All India Police Water Sports Tournament: भोपाल के बोट क्लब पर दिखेगा कयाकिंग, केनोइंग का रोमांच, 557 पुलिस जवान दिखाएंगे अपना हुनर

All India Police Water Sports Tournament: भोपाल के बोट क्लब पर दिखेगा कयाकिंग, केनोइंग का रोमांच, 557 पुलिस जवान दिखाएंगे अपना हुनर

All India Police Water Sports Tournament

All India Police Water Sports Tournament

Dageshwar Dewangan
Published: 17 Feb 2025 | 12:00 pmModified: 17 Feb 2025 | 12:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. 557 खिलाड़ी 22 टीमों के साथ प्रतियोगिता में शामिल
  2. सीएम डॉ. यादव ने प्रतियोगिता के शुभारंभ में जल के महत्व पर जोर दिया
  3. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा छठी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल: All India Police Water Sports Tournament मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सुरक्षा बलों समेत कई राज्यों की पुलिस टीमें इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर सीएम डॉ यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक ओर जहां पुलिस कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस बल खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रहे है। पुलिस बल के सदस्यों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है।

Read More: महादेव की कृपा से बदलेगी इन पांच राशि के जातकों की किस्मत, जीवन में आएगी खुशहाली 

हमारा बड़ा तालाब सागर से कम नहीं

All India Police Water Sports Tournament सीएम डॉ यादव ने कहा कि पंच महाभूतों में जल का विशेष महत्व है। हिमयुग के बाद जल से ही जीवन की उत्पत्ति हुई इसलिए जल हमेशा से ही जीवों को लालायित करता हैं। उन्होंने जल का जीवन में महत्व बताते कहा कि भले हमारे प्रदेश में समुद्र नहीं है लेकिन हमारा बड़ा तालाब किसी सागर से कम नहीं है। सीएम डॉ यादव ने राजा भोज का स्मरण करते हुए बांध के जरिए तालाब बनाने में उनके योगदान का भी उल्लेख किया।

 

Read More: IPL Match 2025: लखनऊ में फिर मचेगी आईपीएल की धूम, घरेलू मैदान पर सात मुकाबले खेलेगी लखनऊ सुपरजाइंट्स 

22 टीमों में 557 प्रतिभागी शामिल

इस आयोजन की शुरुआत खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाने के साथ हुई। पांच दिवसीय वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में देशभर से ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी बड़े तालाब में अपना कौशल दिखाएंगे। इन पांच दिनों में बोट क्लब पर कयाकिंग, केनोइंग व रोईंग जैसी स्‍पर्धाओं का रोमांच देखने को मिलेगा। केन्‍द्रीय बलों सहित 22 राज्‍यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीमों के 557 खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं। इनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल है। प्रतियोगिता में अलग-अलग 27 स्‍पर्धाओं में 360 मेडल और विजेता व उपविजेता टीमों को 6 ट्राफियां पुरस्कार स्वरुप दिये जाएंगे।

Read More: Maulana Kashif Ali Murder: फिर किसी 'अज्ञात' हमलावर ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को किया ढेर.. रिश्ते में हाफिज सईद का साला था मौलाना कासिफ

सुरक्षा बलों समेत कई राज्यों की पुलिस टीमें शामिल

पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, केन्‍द्रीय बलों सहित मध्‍यप्रदेश, उत्‍तरप्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर,महाराष्‍ट्र, आसाम राइफल व आसाम पुलिस, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उड़ीसा,मणिपुर व केन्‍द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टीमें हिस्‍सा ले रहीं हैं। खास बात ये कि मध्‍यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्‍पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। साल 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में भी मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर का ये विशेष आयोजन सफलतापूर्वक हो चुका है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस प्रतियोगिता में कुल 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 123 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Mohan Yadav inaugurated the Police Water Sports

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm