rape case/ image source: healthline
9 Months Girl Rape Case: मध्यप्रदेश के दमोह जिले इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पूरा मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि, वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मासूम का दादा है। चलिए विस्तार से आपको पूरी खबर बताते हैं।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात हुई। आरोप बच्ची के ही रिश्ते के दादा पर लगे हैं। गंभीर हालत में बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी दादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बच्ची के मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात की है और जल्द से जल्द आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया में जुटी है।