Plane crash Latest News: विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार
Plane crash Latest News: विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार
Plane crash Latest News | Photo Credit: IBC24
- नकदी ले जा रहा सैन्य मालवाहक विमान राजधानी के पास क्रैश
- राजमार्ग पर खड़े कम से कम 15 वाहन क्षतिग्रस्त
- हादसे के बाद सड़क पर बिखरे मिले बड़ी मात्रा में नोट
ला पाज: Plane crash Latest News बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोलीविया की वायु सेना से संबंधित हरक्यूलिस विमान देश के ‘सेंट्रल बैंक’ से अन्य शहरों में नए नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद जमीन पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे हुए थे।
Plane crash Latest News दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि घटना में मारे गए लोग विमान में थे या ला पाज हवाई अड्डे के पास राजमार्ग पर खड़ी कारों में सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान ला पाज के निकट स्थित एल ऑल्टो शहर में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। इस बारे में विरोधाभासी खबरें हैं कि यह दुर्घटना तब हुई जब विमान उड़ान भर रहा था या उतर रहा था।
सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव बिखरे पड़े थे। टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए हैं। दमकलकर्मी विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाब रहे। सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
बोलिविया के एल आल्टो शहर में आज सुबह वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। खराब मौसम में विमान रनवे पर फिसला और सड़क पर जा गिरा, जहां भारी ट्रैफिक था। pic.twitter.com/FpfQcF32kq
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 28, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: इधर फाग.. उधर गाने.. मुकाबले में सियासी तराने, भूपेश बघेल को अनुज शर्मा ने दिया जवाब, होली से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत
- Vande Bharat IBC24 News: कोर्ट में धराशायी हुआ ‘शराब घोटाले’ का पहाड़.. CBI को भी पड़ी कड़ी फटकार.. क्या वाकई रची गई थी केजरीवाल के खिलाफ कोई ‘साजिश?’ जानें..
- One Stop Center Deoria Case : सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन

Facebook


