BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Damoh News in Hindi: पुलिस पर फायरिंग का मामला! पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना

Damoh News in Hindi: पुलिस पर फायरिंग का मामला! पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना |

Damoh News in Hindi | Source : IBC24

Damoh News in Hindi | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 21 Mar 2025 | 12:48 pmModified: 21 Mar 2025 | 12:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. दमोह जिले में गुरुवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
  2. मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का भी बयान सामने आ गया है।
  3. जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है।

Damoh News in Hindi: दमोह। एमपी के दमोह जिले में गुरुवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान हिस्ट्रीशीटर कासिम कसाई ने फायरिंग कर दी, जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) आनंद अहिरवार घायल हो गए। जबकि हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर बाल बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का भी बयान सामने आ गया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि दमोह और छतरपुर के मामलों को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। अब सरकार से कानून संभल नहीं रहा है।

पुलिस ने दी पूरी मामले की जानकारी

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मराहर गांव में हुई। कासिम कसाई के खिलाफ गोकशी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात नागपुर से गिरफ्तार किया था और उसे दमोह लाकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस टीमें उसके अलग-अलग ठिकानों पर छिपाए गए हथियार और अन्य सामान बरामद करने में जुटी थीं।

इसी सिलसिले में एक टीम कासिम को लेकर मराहर गांव पहुंची। वहां सर्च ऑपरेशन के दौरान कासिम ने मौका पाकर झाड़ियों में छिपाई गई एक रिवॉल्वर निकाली और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एएसआई आनंद अहिरवार (45) के बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली थाना प्रभारी के बाजू को छूते हुए निकल गई। हमले के बाद कासिम अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि घायल एएसआई आनंद अहिरवार को तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, कासिम कसाई को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि कासिम लंबे समय से फरार था और हाल ही में 7 मार्च को दमोह के सीताबाबली इलाके में गोकशी के एक मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।

 श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एसपी, दमोह

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दमोह जिले में गुरुवार सुबह हिस्ट्रीशीटर कासिम कसाई ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इस हमले में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) आनंद अहिरवार घायल हो गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Case of firing on police! Former minister Jaivardhan Singh raised questions on law and order, targeted the government

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm