दमोह: Damoh News: जिले में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लकलका में जबलपुर से दमोह आ रही राधा कंपनी की यात्री बस अचानक उफनते नाले में बह गई।
Damoh News: जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के चलते नाले में तेज बहाव था और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था इसके बावजूद बस ड्राइवर ने लापरवाही दिखाते हुए बस को नाले में उतार दिया। पानी के तेज बहाव में बस बहने लगी जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार करीब 2 दर्जन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Damoh News: हादसे की सूचना मिलते ही तेजगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन ड्राइवर की यह लापरवाही एक बड़ा हादसा करवा सकती थी। स्थानीय लोग ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
क्या "ड्राइवर" के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है?
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग ड्राइवर की लापरवाही को लेकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हादसे का कारण क्या बताया गया है?
तेज बारिश के चलते नाले में तेज बहाव था और पुल पर पानी बह रहा था। बावजूद इसके, ड्राइवर ने बस नाले में उतार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
क्या सभी "यात्री" सुरक्षित हैं?
हां, ग्रामीणों की बहादुरी से सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।क्या "पुलिस" मौके पर पहुंची थी? तेजगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
क्या "पुलिस" मौके पर पहुंची थी?
तेजगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।