Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Kinnar Jihad News/Image Source: IBC24 File
भोपाल: Bhopal Kinnar Jihad News: राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के भीतर विवाद सामने आया है। किन्नरों के एक गुट ने डेरों में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाले हिंदू किन्नरों का कहना है कि कुछ डेरों में उन पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है।
Bhopal Kinnar Jihad News: इन आरोपों के केंद्र में गुरु सुरैया किन्नर हाजी का नाम सामने आया है। आरोप लगाने वाले किन्नरों का दावा है कि उन्हें नमाज और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है, नवरात्रि के व्रत तुड़वाए जाते हैं और कथित तौर पर जबरन गोमांस खिलाया जाता है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि उनसे पैसे एकत्र कर मदरसे और मस्जिद निर्माण में लगाए जा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती है। कुछ किन्नरों ने लोहे की रॉड से मारने तक के आरोप भी लगाए हैं। किन्नर समुदाय का दावा है कि यह मामला केवल भोपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि सागर, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद और इटारसी जैसे कई शहरों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं।
Bhopal Kinnar Jihad News: वहीं इन आरोपों पर गुरु सुरैया किन्नर ने प्रतिक्रिया देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सुरैया किन्नर आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताएंगी और अपना पक्ष रखेंगी। फिलहाल किन्नर समुदाय ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।