IFS Officer Suspended News: IFS अधिकारी की शर्मनाक करतूत! सचिव को दी गंदी-गन्दी गालियां, अब वन अधिकारी मनीष कश्यप सस्पेंड

Ads

IFS Officer Suspended News: IFS अधिकारी की शर्मनाक करतूत! सचिव को दी गंदी-गन्दी गालियां, अब वन अधिकारी मनीष कश्यप तत्काल सस्पेंड

  • Reported By: Rajesh Raj

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 11:00 AM IST

IFS Officer Suspended News/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • डिसरेगुलेशन मीटिंग से पहले बवाल
  • फोन पर अफसर को गंदी गालियां पड़ीं भारी
  • IFS अधिकारी मनीष कश्यप तत्काल निलंबित

रायपुर: IFS Officer Suspended News: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप (बैच 2015) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय सचिव से फ़ोन पर बातचीत के दौरान अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के आरोप में की गई है।

फोन पर अफसर को गंदी गालियां पड़ीं भारी (IFS Manish Kashyap Suspended)

IFS Officer Suspended News: जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार द्वारा आयोजित डेरेगुलशन संबंधी बैठक की तैयारी को लेकर दिनांक 23 जनवरी 2026 को सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ वन उप संरक्षक मनीष कश्यप से फोन पर संपर्क किया था। बातचीत के दौरान अधिकारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने के बजाय लिंग सूचक गंदी गालियों सहित अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

IFS अधिकारी मनीष कश्यप तत्काल निलंबित (IFS Officer Suspension)

इस आचरण को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान मनीष कश्यप का मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से विशेष सचिव जे. पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

मनीष कश्यप का दूसरी बार निलंबन (Chhattisgarh Government Order)

IFS Officer Suspended News:  यह मनीष कश्यप का दूसरा निलंबन है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। (DFO Manish Kashyap Suspended News) हालांकि सरकार बदलने के बाद उन्हें मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना दी गई थी। लेकिन अपनी विवादित कार्यशैली के कारण उन्हें एक बार फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

"IFS Officer Suspension Chhattisgarh" मामला क्या है?

A1. छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी मनीष कश्यप को विभागीय सचिव से फोन पर बातचीत के दौरान अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के आरोप में निलंबित किया है।

"Manish Kashyap Suspension Reason" क्या बताया गया है?

A2. आरोप है कि 23 जनवरी 2026 को एक सरकारी बैठक की तैयारी को लेकर हुई बातचीत में अधिकारी ने स्पष्ट जानकारी देने के बजाय लिंग सूचक गालियों और अपशब्दों का प्रयोग किया, जो सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

"All India Service Conduct Rules Violation" के तहत क्या कार्रवाई हुई है?

A3. अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम-3 के उल्लंघन पर अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।