Damoh News : गौ हत्या को लेकर दो गुट आमने सामने, सैकड़ों लोगों ने मचाया हंगामा, पुलिस ने किया मामला शांत

Ads

गौ हत्या को लेकर दो गुट आमने सामने, सैकड़ों लोगों ने मचाया हंगामा:Damoh News: Two groups face to face regarding cow slaughter

  •  
  • Publish Date - April 24, 2023 / 08:52 AM IST,
    Updated On - April 24, 2023 / 08:52 AM IST

Damoh News: Two groups face to face regarding cow slaughter

Damoh News: Two groups face to face regarding cow slaughter : दमोह। मध्यप्रदेश के जिला दमोह से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले मे लगातार बढ़ रही गौ कसी और गौ हत्या को लेकर अब समुदाय बिशेष के लोग भी मैदान मे उतर गए है, और कहा है कि अब शहर मे गौ कसी और गौ हत्या बर्दास्त नहीं कि जाएगी। बता दें कि मामला दमोह शहर कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कि कसाई मंडी का है। जहां हमेशा से गौ हत्या तथा गौ कसी के लिए बदनाम कसाई मंडी के कुरैसी समाज यानि समुदाय विशेष के लोगों ने देर रात कोतवाली पुलिस को बुलाकर एक बैठक रखी।

read more :Happy Birthday Sachin Tendulkar : 50 साल के हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, यहां जाने उनके करियर की 10 सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में 

Damoh News: Two groups face to face regarding cow slaughter : जिसमे कहा गया है कि अब कसाई मंडी मे जो गौ कसी और गौ हत्या जैसी घटनाये होती थी। उनपर पूरी तरह से हम लोग खुद अपनी स्वेक्षा से प्रतिबन्ध लगाएंगे। अब शहर मे गौ कसी तथा गौ हत्या बदनाम नहीं कि जाएगी। वही घंटो चली इस बैठक मे कसाई मंडी के निवासी सेकड़ो समुदाय विशेष के लोग मौजूद रहे।

read more :आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे PM मोदी, 145 साल बाद हो रहा रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण

ज्ञात हो कि दमोह कि कसाई मंडी हमेसा से गौ कसी तथा गौ हत्या को लेकर सुर्खियों मे रही है। वही करीब 4 दिन पहले भी दमोह मे गौ कसी तथा गौ हत्या को लेकर शहर कि सिटी कोतवाली थाना मे दो गुट आमने सामने हो गए थे। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। वही हंगामा के बाद पुलिस ने कमान संभालकर दोनों को अलग-अलग किया था। जिसके बाद अब कसाई मंडी के निवासी सभी समुदाय विशेष के लोगों ने आगे आकर यह फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि अब इस घटना पर हम लोग स्वयं अंकुश लगाएंगे, ताकि दुबारा शहर का माहौल ख़राब न हो।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें