Datia By Election 2026 Congress Star Campaigners: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व CM कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज शामिल, देखें पूरी सूची /Photo Creadit: IBC24 File
दतिया। Datia By Election 2026 Congress Star Campaigners: मध्य प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है, भाजपा-कांग्रेस समेत समेत 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी बीच कांग्रेस ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh), प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हरीश चौधरी समेत कई पूर्व मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों को जगह दी गई है।
Datia By Election 2026 Congress Star Campaigners इसी सूची में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में दतिया के अवधेश नायक को जगह नहीं दी गई है। जिसके बाद अब उनके भाजपा में वापस जाने की अटकलें तेज हो गई है। वहीं प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह (Kunwar Ghanshyam Singh) के अलावा दो डमी उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा है। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ एक डमी उम्मीदवार ने भी पर्चा दाखिल किया है। अब 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें