Datia Assembly by-election Polling : दतिया की जनता ने किस पर जताया भरोसा? इतने प्रतिशत वोटिंग के साथ EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 3 अगस्त को आएगा फैसला

मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम 6 बजे तक 71.44% मतदान दर्ज किया गया। अब भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है, जिसका फैसला 3 अगस्त को मतगणना के दौरान होगा।

Datia Assembly by-election Polling :  दतिया की जनता ने किस पर जताया भरोसा? इतने प्रतिशत वोटिंग के साथ EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 3 अगस्त को आएगा फैसला

Datia Assembly by-election Polling

Modified Date: July 30, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: July 30, 2026 8:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया में 71% से ज्यादा मतदान, बढ़ा चुनावी रोमांच।
  • भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जीत का दावा किया।
  • अब 3 अगस्त को खुलेगा EVM में कैद किस्मत का राज।

दतिया : Datia Assembly by-election Polling :  मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और शाम 6 बजे तक कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले वाली इस सीट पर अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो चुकी है और मतगणना 3 अगस्त को होगी।

सुबह से बढ़ता रहा वोटिंग ग्राफ

आपको बता दें की दतिया में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिन ढलने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गई

  • सुबह 9 बजे: 12.94%
  • सुबह 11 बजे: 32.53%
  • दोपहर 1 बजे: 48.91%
  • दोपहर 3 बजे: 61.48%
  • शाम 6 बजे : 71.44%

कड़ी सुरक्षा और दिग्गजों का मतदान

दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के अनुसार, सभी 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी (CCTV) के जरिए लगातार निगरानी की गई। चुनाव के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की

क्यों हो रहा उप चुनाव

यह उपचुनाव अप्रैल में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण कराया जा रहा है। 71% से अधिक हुए मतदान के बाद अब दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे कर रहे हैं। इस उपचुनाव के नतीजों की घोषणा और मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिस दिन साफ होगा कि दतिया की जनता ने किसे अपना अगला विधायक चुना है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.