Datia News: थानों की पुलिस को 2 साल से दे रहा था चकमा! टीआई ने पकड़ने के लिए लिया एक्शन तो सिर पर तान दिया कट्टा, फिर जो हुआ…

दतिया जिले के थ्रेट थाना क्षेत्र के बसई जीव में एक फरार बदमाश ने थाना प्रभारी पर कट्टा तान दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से हथियार बरामद किए गए।

Datia News: थानों की पुलिस को 2 साल से दे रहा था चकमा! टीआई ने पकड़ने के लिए लिया एक्शन तो सिर पर तान दिया कट्टा, फिर जो हुआ…

Datia News / Image Source: IBC24


Reported By: Arun Mishra,
Modified Date: December 28, 2025 / 07:03 pm IST
Published Date: December 28, 2025 6:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • थ्रेट थाना क्षेत्र, बसई जीव में फरार बदमाश ने थाना प्रभारी पर कट्टा तान दिया
  • पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया
  • आरोपी के पास से हथियार बरामद, जेल भेजा गया

Datia News: दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थ्रेट थाना क्षेत्र के ग्राम बसई जीव में अपराधियों की हौसले कितनी बुलंद हैं, यह बात उस समय साफ दिखाई जब पुलिस ₹10,000 इनामी बदमाश सागर यादव को पकड़ने गई। आरोपी सागर यादव ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया पर कट्टा तान दिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया।

दो सालों से दे रहा था चकमा

Datia News जानकारी के अनुसार, सागर यादव डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधों में शामिल था। उस पर SC/ST एक्ट और नारकोटिक्स अधिनियम के तहत दो मामलों में 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी पिछले दो साल से लगभग पाँच थानों की पुलिस को चकमा देता रहा।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सागर यादव बसई जीव गांव में मौजूद है। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना और थाना प्रभारी थ्रेट अरविंद भदौरिया की टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।

Datia News पुलिस के अनुसार, आरोपी कट्टा लिए हुए था और उसने सीधे SI अरविंद भदौरिया पर कट्टा तान दिया। पुलिस ने तुरंत कट्टा छुड़ाया और आरोपी को दबोच लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़े


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.