Ghanshyam Singh By Election Nomination : BJP के टिकट बदलने से कांग्रेस को मिला फायदा? नामांकन से पहले कांग्रेस उम्मीदवार का बड़ा दावा, बोले-जीत पक्की

Ads

दतिया उपचुनाव में नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मां पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा टिकट बदलने का फायदा कांग्रेस को मिलेगा और चुनाव में उनकी जीत तय है।

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 12:00 PM IST

Ghanshyam Singh By Election Nomination / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • नामांकन से पहले मां पीतांबरा का लिया आशीर्वाद।
  • BJP की टिकट रणनीति पर कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा बयान।
  • चुनाव को 'भय और आतंक से मुक्ति' की लड़ाई बताया।

दतिया : Ghanshyam Singh By Election Nomination :  दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपना पर्चा भरने से पहले प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद घनश्याम सिंह ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।

टिकट बदले जाने से हुआ फायदा

पीतांबरा पीठ के दर्शन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने IBC24 से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे मां के दर्शन करने के बाद अब अपना नॉमिनेशन फाइल करने जा रहे हैं और चुनाव में उनकी जीत पूरी तरह पक्की है। भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए घनश्याम सिंह ने कहा कि बीजेपी द्वारा ऐन वक्त पर अपना टिकट बदले जाने का सीधा फायदा इस चुनाव में उन्हें मिलने वाला है।

भय आतंक से मुक्त कराने का ये चुनाव है

घनश्याम सिंह ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए इस उप-चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दतिया का यह चुनाव क्षेत्र के लोगों को भय और आतंक के माहौल से पूरी तरह मुक्त कराने का चुनाव है।

इन्हें भी पढ़ें :