Share Market Ganesh Chaturthi: 14 सितंबर को बाजार खुलेगा या लगेगा ताला? गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिंग को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन!

Share Market Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के चलते 14 सितंबर 2026 को BSE और NSE पर कारोबार बंद रहेगा। निवेशक इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग नहीं कर सकेंगे। हालांकि, एमसीएक्स शाम के सत्र में खुला रहेगा। शेयर बाजार में कारोबार मंगलवार से सामान्य रूप से फिर शुरू होगा।

Share Market Ganesh Chaturthi: 14 सितंबर को बाजार खुलेगा या लगेगा ताला? गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिंग को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन!

(Share Market Ganesh Chaturthi/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 14, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: September 14, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • 14 सितंबर को BSE-NSE बंद
  • गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिंग हॉलिडे
  • 15 सितंबर से शेयर बाजार खुलेगा

नई दिल्ली: Share Market Ganesh Chaturthi: लगातार पांचवे सप्ताह गिरावट के बाद बंद हुए भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार 14 सितंबर 2026 को कारोबार नहीं होगा। गणेश चतुर्थी के मौके (Share Market Ganesh Chaturthi) पर बॉम्ब स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि निवेशक इस दिन सामान्य ट्रेडिंग सेशन में शेयरों की खरीदी-बिक्री नहीं कर सकेंगे। बाजार में नियमित कारोबार अब मंगलवार 15 सितंबर से दोबारा शुरू होगा।

इक्विटी और डेरिवेटिव्स में भी कारोबार बंद

2026 की शेयर बाजार छुट्टियों (Share Market Holiday Today) की सूची के मुताबिक, 14 सितंबर को NSE और BSE पर पूरे दिन ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। इस दौरान इक्विटी मार्केट के साथ-साथ इक्विटी डेरिवेटिव्स में भी कारोबार नहीं होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि शेयर बाजार की छुट्टियां बैंक या सरकारी दफ्तरों की छुट्टियों से अलग हो सकती हैं। NSE और BSE अपना अलग ट्रेडिंग कैलेंडर जारी करते हैं, जिसके आधार पर बाजार में छुट्टियां तय होती हैं।

MCX पर शाम से शुरू होगी ट्रेडिंग

कमोडिटी मार्केट का शेड्यूल शेयर बाजार से अलग रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 14 सितंबर को सुबह का सेशन बंद रहेगा। यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम 5 बजे से कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग दोबारा शुरू हो जाएगी। शाम का सत्र रात 11:30 बजे तक चलेगा। अमेरिकी डेलाइट सेविंग टाइम लागू होने की स्थिति में ट्रेडिंग रात 11:55 बजे तक जारी रह सकती है।

ट्रेडिंग हॉलिडे और सेटलमेंट हॉलिडे अलग

ट्रेडिंग हॉलिडे का सीधा मतलब (Stock Market Holiday Today) है कि एक्सचेंज पर उस दिन शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री नहीं होती। वहीं, सेटलमेंट हॉलिडे में ट्रेडिंग जारी रह सकती है। लेकिन कुछ लेनदेन की क्लियरिंग और सेटलमेंट प्रक्रिया उस दिन नहीं होती। गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को घरेलू इक्विटी बाजार में पूरे दिन का ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली-बालीप्रतिपदा, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बाजार बंद रहेगा।

बाकी छुट्टियों की सूची – 2026

तारीख दिन छुट्टी
14 सितंबर, 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर, 2026 मंगलवार दशहरा
10 नवंबर, 2026 मंगलवार दिवाली-बालीप्रतिपदा
24 नवंबर, 2026 मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर, 2026 शुक्रवार क्रिसमस

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।