Dead Snake In Poshan Aahar : सावधान! आंगनबाड़ी से मिले पोषण आहार को छूने से पहले पढ़ लें यह खबर, भीतर का खौफनाक नजारा देख उड़ जाएंगे होश
छिंदवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित पोषण आहार के एक पैकेट में मृत सांप मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
Dead Snake In Poshan Aahar / Image Source : FILE
- छिंदवाड़ा के काराघाट कामठी आंगनबाड़ी केंद्र का मामला
- पोषण आहार के पैकेट में मिला मृत सांप
- शिकायत के बाद अधिकारियों ने सैंपल जब्त किए
छिंदवाड़ा:Dead Snake In Poshan Aahar : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र से बांटे गए पोषण आहार के पैकेट में एक मृत ‘सांप’ निकला है। यह गंभीर मामला काराघाट कामठी के आंगनबाड़ी केंद्र का है। इस घटना के उजागर होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है, और जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
पोषण आहार के पैकेट में एक मृत साप
मिली जानकारी के अनुसार, काराघाट कामठी आंगनबाड़ी केंद्र से एक हितग्राही को पोषण आहार का पैकेट दिया गया था, जिसे खोलने पर उसके भीतर मरा हुआ सांप दिखाई दिया। हितग्राही द्वारा इस बात की शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद पोषण आहार के सैम्पल जब्त कर लिए हैं।
कारण बताओ नोटिस जारी
इस बड़ी लापरवाही को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
-
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 7 June : करियर से लेकर प्रेम तक बड़ा बदलाव! कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का आज का दिन?
- 7 June 2026 ka Panchang : पुरुषोत्तम मास की सप्तमी पर अद्भुत खगोलीय संयोग! ब्रह्म मुहूर्त से लेकर गोधूलि वेला तक, देखें आज का पूरा पंचांग
- Sriram Krishnan Resigns : व्हाइट हाउस छोड़ने जा रहे हैं भारतीय मूल के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन! सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान, अब करेंगे ये बड़ा काम
- Indore Weather Update : इंदौर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून ने गर्मी की निकाली हवा

Facebook


