Indore Weather Update : इंदौर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून ने गर्मी की निकाली हवा

इंदौर में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। तापमान में 3 डिग्री की गिरावट के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Indore Weather Update : इंदौर में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 4 दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून ने गर्मी की निकाली हवा

Indore Weather Update / Image Source : AI

Modified Date: June 7, 2026 / 08:40 am IST
Published Date: June 7, 2026 8:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में प्री-मानसून गतिविधियां हुईं तेज
  • मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया
  • अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

इंदौर : Indore Weather Update :  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्री-मानसून एक्टिविटी (Pre-Monsoon Activity) तेजी से बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने इंदौर में अगले चार दिनों तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे इंदौर वासियों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है।

प्री-मानसून की दस्तक से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार , आगामी चार दिनों तक इंदौर और इसके आस-पास के इलाकों में अच्छी पानी बरसने की पूरी संभावना बनी हुई है। Pre Monsoon Indore Alert गौरतलब है कि पिछले दिनों लगातार बढ़े तापमान के कारण इंदौर में गर्मी और उमस का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिससे लोग बेहाल थे। हालांकि, प्री-मानसून की दस्तक और शुरुआत के साथ ही शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

3 डिग्री नीचे गिरा तापमान

हालिया बदलावों के बाद इंदौर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। तापमान में आई इस गिरावट के बाद शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। आगामी चार दिनों के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बारिश के इस दौर से जहाँ एक तरफ इंदौर के लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ तापमान में आई इस कमी से आने वाले दिनों में मौसम और भी ज्यादा खुशनुमा रहने की उम्मीद है।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.