Bhopal News: राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, नपा अध्यक्ष को पद से हटाया, लगे थे ये आरोप
Bhopal News: राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, नपा अध्यक्ष को पद से हटाया, लगे थे ये आरोप

Balod Bus Accident News/Imgae Credit: IBC24 File Photo
- देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पद से हटाई गईं
- कार्यकाल में लगे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप
- भाजपा पार्षदों और विधायक की शिकायत के बाद सरकार की कार्रवाई
भोपाल: Bhopal News मध्य प्रदेश के सागर से बड़ी खबर सामने आई हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देवरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को पद से हटा दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचनालय ने आदेश भी जारी किया है।
Bhopal News यह आदेश मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को जारी किया है। बताया जा रहा है कि नेहा जैन भाजपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीतकर देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष बनी थीं। जिसके बाद उनपर भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताएं करने का आरोप लगा था।
कार्यकाल के दौरान भाजपा के ही पार्षदों ने उन पर नगर पालिका के कार्यों में भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताएं करने का आरोप लगाया था। वे लगातार अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग कर रहे थे। वहीं क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। जिसके बाद आज उन्हें पद से हटा दिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नेहा जैन भाजपा की टिकट पर देवरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बनी थीं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Deori Nagar Palika President Neha Alkesh Jain was removed from the post
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm