MP Politics News: चलते विधानसभा सत्र में उपनेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, राहुल-खरगे के दौरे से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत

Ads

MP Politics News: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत कटारे ने चलते विधानसभा सत्र में इसतीफा दिया है।

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 08:11 PM IST

Yuva MLA Sammelan Bhopal /Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • हेमंत कटारे ने चलते विधानसभा सत्र में इसतीफा दिया है।
  • हेमंत कटारे ने कहा कि, वो अपने क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहे हैं।

MP Politics News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, हेमंत कटारे ने चलते विधानसभा सत्र में इसतीफा दिया है। उन्होंने कहा कि, अपने क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पा रहे हैं। (MP Politics News) वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के बीच पटरी नहीं बैठ पाना इस इस्तीफे की वजह बना है। हेमंत कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है।

राहुल गांधी के दौरे के पहले कांग्रेस में बवाल

MP Politics News:  वहीं मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के दौरे से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। (MP Politics News) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल दौरे पर आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी INDO-US ट्रेड डील पर बड़े प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे हैं। दोनों दिग्गज नेताओं के दौरे से पहले हेमंत कटारे के पद से इस्तीफा देने से प्रदेश की राजनीति में गरमा गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-